India vs Afghanistan 2nd ODI Match Prediction: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार, 17 जून को इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि मौजूदा वनडे सीरीज का पिछला मुकाबला धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला गया था जहां टीम इंडिया ने 22.5 ओवर में 195 रनों का लक्ष्य हासिल करके अफगानिस्तान को 7 विकेट से मात दी। इस मुकाबले में शुभमन गिल ने 66 गेंदों पर नाबाद 84 रन ठोके थे, वहीं गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने 3-3 विकेट चटकाए थे।
IND vs AFG 2nd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - बुधवार, 17 जून 2025
समय - 01:30 AM IST
वेन्यू - इकाना स्टेडियम, लखनऊ
Ekana Stadium, Lucknow Pitch Report
भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना है जहां वनडे क्रिकेट में टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना काफी ज्यादा पसंद करती है। गौर करें कि ऐसा करते हुए यहां खेले गए 14 ODI मैचों में से 10 जीते गए हैं। यहां 50 ओवर क्रिकेट में पहली इनिंग का ओसत स्कोर 226 रन रहा है।
IND vs AFG ODI Head To Head Record
कुल - 05
भारत - 04
अफगानिस्तान - 00
टाई - 01
IND vs AFG 2nd ODI : Where to Watch?
भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Star Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म Jio Hotstar app पर भी इन्जॉय कर सकते हो।
IND vs AFG 2nd ODI: Player to Watch Out For
भारतीय की टीम से शुभमन गिल, केएल राहुल और हर्ष दुबे स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर अफगानिस्तान टीम की तो रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान और अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
India vs Afghanistan 2nd ODI Probable Playing XI
India ODI Probable Playing XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह।
Afghanistan ODI Probable Playing XI: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), अज़मतुल्लाह ओरमज़ाई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, अल्लाह ग़ज़नफ़र, ज़ियाउर रहमान, शराफुद्दीन अशरफ।
India vs Afghanistan Today's Match Prediction
इस वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
IND vs AFG 2nd ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, IND vs AFG Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, India vs Afghanistan Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।