इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 सितंबर (शुक्रवार) को खेला जाएगा। मेहमानो ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है।

Advertisement

IND vs AUS: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन - शुक्रवार, सितंबर 23, 2022
समय - भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे
वेन्यू - विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड, नागपुर

IND vs AUS: Match Preview

भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 30 गेंदों पर 71 रनों की विस्फोटक पारी थी। हार्दिक के अलावा केएल राहुल(55) और सूर्यकुमार यादव(46) ने भी अच्छे रन बनाए थे। लेकिन एक बार फिर कप्तान रोहित शर्मा(11) और विराट कोहली(02) सस्ते में आउट होकर पेविलयन लौट गए थे। रविंद्र जडेजा की जगह टीम में एंट्री करने वाले अक्षर पटेल ने भी महज़ 6 रन ही बनाए थे, वहीं विकेटकीपर बैटर दिनेश कार्तिक(6) ने भी टीम को निराश किया था। हालांकि इन सब के बावजूद टीम ने स्कोरबोर्ड पर 208 रन टांगे थे।

भारतीय गेंदबाज़ों का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा। अक्षर पटेल को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी गेंदबाज़ों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के खिलाफ 11 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन लूटाए। अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे, लेकिन उनके अलावा उमेश यादव(13.50), भुवनेश्वर कुमार(13.00), युजवेद्र चहल(12.60), हर्षल पटेल(12.25), और हार्दिक पांड्या (11.00) की इकोनॉमी टीम को काफी भारी पड़ी।

Advertisement

209 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरून ग्रीन ने सबसे ज्यादा 61 रनों की पारी खेली थी। ग्रीन के अलावा मैथ्यू वेड(45), स्टीव स्मिथ(35), और एरोन फिंच(22) ने भी महत्वपूर्ण रन बनाए।

मेजबानों की गेंदबाज़ी की बात करें तो नेथन एलिस टीम के सबसे सफल गेंदबाज़ रहे। एलिस ने 4 ओवर में 30 रन खर्च कर 3 विकेट चटकाए। जोश हेजलुवड ने भी 2 विकेट अपने नाम किए, वहीं कैमरून ग्रीन को एक विकेट मिला। हालांकि इस मैच में नेथन एलिस के अलावा सभी गेंदबाज़ काफी महंगे साबित हुए थे।

IND vs AUS : Match Prediction

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की टीम मेजबानो से ज्यादा बैलेंस नज़र आ रही है, ऐसे में दूसरे मुकाबले में भी उनका ही पलड़ा भारी रह सकता है।

IND vs AUS Head-to-Head

कुल – 24
भारत – 13
ऑस्ट्रेलिया – 10
बेनतीजा – 01

Advertisement

IND vs AUS Team News

सीरीज के पहले मुकाबले में गेंदबाज़ों के खराब प्रदर्शन के बाद अब जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हो सकती है।

IND vs AUS Probable Playing XI

Advertisement

भारत - केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह/उमेश यादव, युजवेंद्र चहल

ऑस्ट्रेलिया - एरोन फिंच (कप्तान), कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नेथन एलिस, एडम जाम्पा, जोश हेज़लवुड

IND vs AUS Fantasy XI

Advertisement

विकेटकीपर- मैथ्यू वेड
बल्लेबाज- केएल राहुल, विराट कोहली/टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव
ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल
गेंदबाज- जोश हेजलवुड, नेथन एलिस, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार