आस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज एडम जाम्पा ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली मैदान पर अपने प्रतिद्धंद्धी के खिलाफ हमेशा प्रतिस्पर्धी और प्रतिकूल रहते हैं, लेकिन मैदान के बाहर वह एक अलग तरह के इंसान हैं। जाम्पा आईपीएल-13 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे और उन्होंने कप्तान कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया था।

Advertisement

सिडनी मॉनिर्ंग हेराल्ड ने जाम्पा के हवाले से लिखा, " कोहली वह नहीं हैं, जो आप उनको मैदान पर देखते हैं। वह हमेशा अपनी इंटेंसिटी को गेम और ट्रेनिंग के दौरान लेकर आते हैं। वह प्रतिस्पर्धा करना पसंद करते हैं। वह हारने से काफी नफरत करते हैं। वह बाकी सभी लोगों के मुकाबले खुद को ज्यादा दिखाते हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, " एक बार जब वह मैदान से बाहर निकल जाते हैं, तो वह एकदम चिल इंसान हैं। वह बस में यूट्यूब देखते हैं, वह काफी तेज हंसते हैं।"

जाम्पा इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली को सात बार आउट कर चुके हैं, लेकिन कई रन भी खर्च किए हैं।

जाम्पा ने कहा, " मैंने उनको सात बार आउट किया है, लेकिन मेरी इकॉनमी भी छह रन से ऊपर की रही है और अब जब हम काफी करीबी हो गए हैं, तो यह काफी करीबी मुकाबला होगा।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार