IND vs AUS Indore Test: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में 9 विकेट से हराकर सीरीज को 2-1 पर लाकर खड़ा कर दिया है। अब अहमदाबाद में होने वाला चौथा और आखिरी टेस्ट मैच काफी अहम होने वाला है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीनों डिपार्टमेंट में शानदार खेल दिखाते हुए भारत को ढाई दिन से पहले ही मैच हरा दिया।

Advertisement

इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई फैंस को सीरीज में पहली बार खुश देखा गया और इसी कड़ी में एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक ऑस्ट्रेलियाई फैन अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का डायलॉग बोल रहा है और पुष्पा स्टाइल में ‘मैं झुकेगा नहीं साला’ करता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर काफी शेयर भी किया जा रहा है।

Advertisement

वहीं, अगर इस तीसरे मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए तीसरे दिन 76 रनों की दरकार थी जिसे उन्होंने 19 ओवर से पहले ही सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर टेस्ट जीतने के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

फिलहाल सीरीज स्कोरलाइन 2-1 हो चुकी है और अब चौथा और आखिरी टेस्ट मैच भारत के लिए काफी अहम होने वाला है क्योंकि अगर भारत ये टेस्ट मैच जीता तो वो भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लेंगे लेकिन अगर भारत ये मैच हारा तो ना सिर्फ ये सीरीज बराबर हो जाएगी बल्कि उनकी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की क्वालिफिकेशन भी अधर में लटक जाएगी। ऐसे में रोहित एंड कंपनी अहमदाबाद में आखिरी मैच जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार