कैमरून ग्रीन की नाबाद 114 रनों की पारी के दम पर आस्ट्रेलिया-ए ने भारत के साथ जारी तीन दिवसीय अभ्यास मैच में 39 रनों की बढ़त ले ली है। भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 247 घोषित कर दी थी जवाब में आस्ट्रेलिया-ए ने दूसरे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक आठ विकेट के नुकसान पर 286 रन बना लिए हैं।

Advertisement

भारत ने दिन की शुरुआत आठ विकेट के नुकसान पर 237 रनों के साथ की थी। मोहम्मद सिराज (0) के आउट होने के एक रन बाद ही भारत ने पारी घोषित कर दी। टीम की कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे 242 गेंदों पर 18 चौके और एक छक्का लगाकर 117 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Advertisement

अपनी पहली पारी खेलने उतरी आस्ट्रेलिया-ए को विल पुकोवस्की (1) के रूप में पहला झटका लगा। जोए बर्न्‍स (4) भी जल्दी लौट लिए। मार्कस हैरिस (35) और कप्तान ट्रेविस हेड (18) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में बदल नहीं पाए।

ग्रीन ने इस बीच मैदान पर कदम रखा और भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाते रहे। भारतीय गेंदबाज हालांकि दूसरे छोर से विकेट निकाल रहे थे। हैरिस और हेड के जाने के बाद निक मेडिसन (23) और टिम पेन (44) क्रमश: रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव का शिकार बने।

मिशेल नासेर ने भी 33 रनों की पारी खेली। वह रन आउट हुए।

ग्रीन 173 गेंदों का सामना कर 10 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।

Advertisement

भारत की तरफ से उमेश ने तीन, सिराज ने दो विकेट लिए। अश्विन के हिस्से भी दो विकेट आए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार