भारत के खिलाफ सिडनी के मैदान पर हुए दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को फील्डिंग एक दौरान चोट लग गई थी जिसके बाद वो मैदान के बाहर चले गए। 

Advertisement

अब ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि भारत के खिलाफ 17 दिसंबर से शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज में ओपनिंग कौन करेगा। इस राज पर से पर्दा उठाते हुए ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि टेस्ट मैचों में जो भी बल्लेबाज 'ऑस्ट्रेलिया ए' के लिए भारत के खिलाफ अभ्यास मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करेगा वो आगामी टेस्ट सीरीज में बतौर ओपनर डेविड वॉर्नर की जगह पहली पसंद होगा।

अभी फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के कई दिग्गज वॉर्नर के विकल्प को लेकर अलग-अलग राय दे रहे है। किसी का कहना है कि वॉर्नर की गैरमौजूदगी में जो बर्न्स को ओपनिंग करवाना चाहिए और कुछ चाहते है कि युवा विलियम पुकोवोस्की को डेविड वॉर्नर की जगह ओपनिंग करने का मौका मिलना चाहिए। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ए की टीम भारत ए के खिलाफ 6 दिसंबर को भिड़ेगी तथा भारत की सीनियर टीम के साथ 11 दिसंबर को दो-दो हाथ करेगी। 

लैंगर ने कहा है कि उनकी टीम ने वनडे सीरीज में जीत हासिल कर ली है और वो वॉर्नर को लेकर थोड़ा भी चिंतित नहीं है। उन्होंने कहा कि टेस्ट मैचों को लेकर उनके पास ढेरों विकल्प है। 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार