Rohit sharma and virat kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच को 6 विकेट से जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया। तीसरे टी-20 मैच के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा के बीच गजब की बॉडिंग देखने को मिली। 63 रन की शानदार पारी खेलकर आउट होने के बाद विराट कोहली जब ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे थे तब सीढ़ियों पर बैठे रोहित शर्मा ने उनकी पीठ थपथपाई और इस शानदार पारी के लिए उन्हें बधाई दी।

Advertisement

टीम इंडिया को अंतिम ओवर में जीत के लिए 11 रनों की दरकार थी। डेनियल सैम्स की पहली गेंद पर विराट कोहली ने छक्का जड़ा वहीं दूसरी गेंद पर वो कैच आउट हो गए। टीम इंडिया को 4 गेंदों पर 5 रन की दरकार थी और इन 4 गेंदों को रोहित शर्मा और विराट कोहली ने सीढ़ियों पर बैठकर देखा।

Advertisement

दिनेश कार्तिक ने पहली गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक हार्दिक पांड्या को दे दी वहीं ओवर की चौथी गेंद हार्दिक पांड्या डॉट बॉल खेल गए। टीम इंडिया को अंतिम 2 गेंदों पर जीत के लिए 4 रन चाहिए थे और जैसे ही हार्दिक ने चौका मारकर टीम इंडिया को जिताया वैसे ही सीढ़ियों पर बैठे विराट कोहली और रोहित शर्मा झूम उठे।

रोहित शर्मा ने सीढ़ियों पर बैठे बैठे ही विराट कोहली को गले लगा लिया वहीं विराट को रोहित के थाई पर कई बार टैप करते हुए देखा गया था। रोहित शर्मा और विराट कोहली को साथ देखकर फैंस फूले नहीं समा रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि इस जोड़ी का जलवा टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भी देखने को मिले।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार