IND vs AUS 3rd Test: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के धर्मशाला स्टेडियम में होने वाला था, लेकिन अब बीसीसीआई (BCCI) ने दिल्ली टेस्ट से पहले तीसरे टेस्ट के वेन्यू में बदलाव किया है। टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच अब इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

बीसीसीआई ने इस खबर की पुष्टि करते हुए यह कहा है कि हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम के कारण मैदान में घास सही तरीके से नहीं आई है और इसे पूरी तरह से आने में समय लगेगा। इस वजह से यह मैच अब इंदौर में होगा। बता दें कि टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 1 मार्च से 5 मार्च तक खेला जाएगा।

Advertisement

हालांकि इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आपस में भिड़ती नज़र आएंगी। यह मुकाबला 17 फरवरी से 21 फरवरी तक खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया यह मैच जीतकर सीरीज में वापसी की कोशिश करेगी। इससे पहले सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला गया था, जहां भारतीय टीम ने एक तरफा जीत हासिल की। नागपुर टेस्ट भारत ने एक पारी और 132 रनों से जीता था।

बता दें कि दिल्ली टेस्ट में एक बार फिर स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिल सकता है। नागपुर टेस्ट में भी ऐसा ही देखने को मिला था। दिल्ली की पिच भी नागपुर की पिच की तरह फिरकी गेंदबाज़ों को मदद करती है, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया भी स्पिनर्स का इस्तेमाल करके भारतीय टीम पर दबाव बनाने का प्लान बना सकती है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार