भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी जिसका पहला मैच रविवार (04 नवंबर) को खेला जाएगा।

Advertisement

IND vs BAN 1st ODI: Match Preview

Advertisement

न्यूजीलैंड के टूर पर रोहित शर्मा, विराट कोहली, और केएल राहुल को आराम दिया गया था, लेकिन अब यह तीनों ही खिलाड़ी वापसी करेंगे। इस साल शिखर धवन ने वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। शिखर ने 19 मैच में 6 अर्धशतक के दम पर 670 रन बनाए हैं, वहीं श्रेयस अय्यर ने 12 इनिंग में 615 रन बनाए हैं। युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल के बैट से 70.88 की औसत से 638 रन निकले हैं, लेकिन वह इस सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इस सीरीज में राहुल त्रिपाठी और रजत पाटीदार टीम का हिस्सा हैं, ऐसे में अगर उन्हें मौका मिलता है तो उन पर भी सभी की निगाहें रहेंगी। 
इस साल भारतीय टीम के लिए स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सफलता हासिल की है, लेकिन वह भी टूर में टीम का हिस्सा नहीं हैं। बॉलिंग डिपार्टमेंट को शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और कुलदीप सेन मजबूती देते नज़र आएंगे। वहीं स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी शाहबाज अहमद, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल के हाथों में होगी। 

मेजबानों की बात करें तो टीम के स्टार बल्लेबाज़ लिटन दास ने वनडे फॉर्मेट में इस साल 10 मैचों में 62.50 की औसत से 500 रन जड़े हैं। वहीं कप्तान तमिम इकबाल ने 79.68 की औसत से 408 रन बनाए हैं। अफिफ हुसैन (335) और महमदुल्लाह (299) भी अच्छी लय में नज़र आए हैं।

महेंदी हसन मिराज बांग्लादेश के टॉप विकेट-टेकर हैं जिन्होंने 12 मैचों में 20 विकेट चटकाएं हैं। वहीं मुस्तफिजुर(12), तस्कीन अहमद (12), शाकिब अल हसन (08) ने भी अच्छी सफलताएं हासिल की हैं। हसन महमूद, इबादल हुसैन और नसूम अहमद भी भारतीय बल्लेबाज़ों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।

IND vs BAN 1st ODI: Match Details

Advertisement

दिन – रविवार, दिसंबर 04, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार 11:30 AM
वेन्यू - शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका

Match Prediction: Today's Match Prediction? IND vs BAN 1st ODI

भारतीय टीम बांग्लादेश से बेहतर और बैलेंस नज़र आ रही है, ऐसे में इंडियन टीम वनडे सीरीज के पहले मैच में फेवरेट रहेगी। 

Advertisement

IND vs BAN Head-to-Head

कुल – 36
भारत – 30
बांग्लादेश – 05
बेनतीजा - 01

IND vs BAN 1st ODI: Where to Watch?

Advertisement

यह मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

IND vs BAN 1st ODI Team News

बांग्लादेश के स्टार गेंदबाज़ तस्कीन अहमद बैक पेन के कारण पहले वनडे से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह टीम में शोरफुल इस्लाम को जगह दी गई है। तमीम इकबाल चोटिल हैं और वह वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

Advertisement

मोहम्मद शमी चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उमरान मलिक उन्हें रिप्लेस करेंगे।

IND vs BAN 1st ODI Probable Playing XI

भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर/दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक

Advertisement

बांग्लादेश - लिटन दास (कप्तान), नजमुल हुसैन शान्तो, यासिर अली, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), मामुदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, एबादत हुसैन

IND vs BAN 1st ODI Fantasy XI

बल्लेबाज़ - लिटन दास
बल्लेबाज़ - श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, नजमुल हुसैन शान्तो
ऑलराउंडर - अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शाकिब अल हसन, महेंदी हसन
गेंदबाज़ - मुस्तफिजुर रहमान, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी

Advertisement

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार