कुलदीप यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। 22 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे कुलदीप यादव ने ना केवल आठ विकेट लिए बल्कि भारत की 188 रनों की जीत में 40 रन की शानदार पारी भी खेली। कुलदीप यादव को इस शानदार प्रदर्शन के लिए पहले टेस्ट मैच में मैन ऑफ द मैच चुना गया था। हालांकि,विशेषज्ञ और प्रशंसक तब हैरान रह गए जब भारत के कप्तान केएल राहुल ने मीरपुर में दूसरे टेस्ट के लिए कुलदीप को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया। सीरीज जीत के बाद राहुल ने अपने कॉल के पीछे की वजह का खुलासा किया है।

Advertisement

केएल राहुल ने मैच के बाद कहा, 'ठीक-ठीक कहूं तो आईपीएल में जो इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू किया गया है, अगर वह टेस्ट मैचों में भी होता, तो मैं दूसरी पारी में कुलदीप यादव को निश्चित रूप से वापस लाता। यह एक कठिन फैसला था क्योंकि पिछले मैच में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ हमें जीत दिलाई थी। वह मैन ऑफ द मैच रहे थे। लेकिन पहले दिन पिच को देखने के बाद हमने जो महसूस किया हमनें उस आधार पर फैसला लिया।' 

Advertisement

केएल राहुल ने आगे कहा, 'हमें लगा था कि तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों के लिए सहायता मिलेगी और इसके साथ ही हम सर्वश्रेष्ठ संतुलित टीम खिलाना चाहते थे। यह एक कॉल है जो हमने किया है और मुझे निर्णय पर पछतावा नहीं है। अगर आप गौर करेंगे तो तेज गेंदबाजों ने काफी विकेट लिए हैं। तेज गेंदबाजों के लिए सहायता और बहुत सारी असंगत उछाल थी। और हमने यह फैसला वनडे में खेलने के अपने अनुभव के आधार पर लिया।'

वहीं अगर दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने 3 विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाबी पाई। आर अश्विन और श्रेयस अय्यर की साझेदारी के दमपर टीम इंडिया ने यह मुकाबला जीता है। आर अश्विन को मैन ऑफ द मैच चुना गया है। वहीं पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी करने वाले चेतेश्वर पुजारा मैन ऑफ द सीरीज रहे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार