भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 19 सितम्बर से खेला जाएगा। बीसीसीआई ने इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए टीम की घोषणा कर दी है। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अंडर में भारतीय टीम बांग्लादेश से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं इस सीरीज में हिटमैन रोहित एक रिकॉर्ड को तोड़ सकते है। वह इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में चौथे स्थान पर है उनसे आगे पथुम निसांका, कुसल मेंडिस और यशस्वी जायसवाल काबिज है। 

Advertisement

रोहित इस साल 1000 रन बनाने से मात्र 10 रन दूर है। उन्होंने इस साल खेले 20 मैचों में 45 की औसत से 990 रन अपने नाम किये है। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 6 अर्धशतक देखने को मिले है। बाएं हाथ के बल्लेबाज जायसवाल के इस साल खेले 14 मैचों में 60.76 की शानदार औसत से 1033 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने दो शतक और पांच अर्धशतक जड़े है। 

Advertisement

इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में टॉप पर पथुम निसांका है। उन्होंने इस साल खेले 23 मैच में 54.04 के औसत से 1135 रन बनाए हैं। इस साल उन्होंने चार शतक और चार अर्धशतक जड़े हैं। दूसरे स्थान पर श्रीलंका के ही कुसल मेंडिस काबिज है। उन्होंने इस साल खेले 32 मैचों में 31.74 की औसत से 1111 रन अपने नाम किये हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सात अर्धशतक देखने को मिले हैं। रोहित बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में 1000 रन के खास क्लब में शामिल होने के साथ-साथ जायसवाल, निसांका और मेंडिस को पछाड़ते हुए इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते है। 

भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जानें वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए टीम की घोषणा कर दी है। पहला मैच एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। दूसरा मैच 27 सितम्बर से ग्रीन पार्क, कानपुर में खेला जाएगा। 

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भारत का स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार