India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच चैन्नई के मैदान पर दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने पहली पारी में रोहित शर्मा के 161 रनों की बदौलत टर्निंग ट्रैक पर 329 रनों का स्कोर बनाया है। इंग्लैंड के लिए इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं रहने वाला था और ऐसा ही कुछ उनकी बल्लेबाजी के दौरान देखने को भी मिला।

Advertisement

अश्विन ने इंग्लैंड के दो खिलाड़ियों सिबली और लॉरेंस को सस्ते में निपटा दिया लेकिन जिस तरह उन्होंने डेनियल लॉरेंस के साथ मांइड गेम खेला उसने एक बार फिर इस बात को साबित कर दिया कि क्यों उन्हें क्रिकेट के सबसे चालाक गेंदबाजों में से एक माना जाता है। रविचंद्रन अश्विन ने लंच से ठीक पहले अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर लॉरेंस को आउट किया था। 

Advertisement

रविचंद्रन अश्विन इस बात को अच्छे से जानते थे कि बल्लेबाज लंच से पहले आखिरी गेंद खेलने के लिए उत्सुक है। अश्विन ने चालाकी करते हुए अंतिम गेंद फेंकने में काफी समय लगाया ताकि बल्लेबाज ज्यादा से ज्यादा सोचे और गलती करे। अश्विन का मांइड गेम काम आया और लॉरेंस अतिरिक्त समय के चलते ज्यादा सोच विचार में पड़कर अपना विकेट गंवा बैठे।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने रविचंद्रन अश्विन को सिराज से पहले गेंद सौंपी और उन्होंने कप्तान को बिल्कुल भी निराश नहीं किया था। लंच तक इंग्लैंड की टीम ने 39 रन बनाने में ही अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। इंग्लैंड के बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन के सामने बेबस नजर आए और अश्विन ने इसका बखूबी फायदा उठाया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार