चेन्नई में मंगलवार को पहले टेस्ट में भारत को 227 रनों से हराने के बाद इंग्लैंड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

Advertisement

डब्ल्यूटीसी फाइनल जून में लॉर्डस में खेला जाएगा। एमए चिदंबरम स्टेडियम में मिली जीत के बाद इंग्लैंड के अब 70.2 प्रतिशत अंक हो गए हैं और वह डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है।

Advertisement

इस जीत के बाद इंग्लैंड ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को और ज्यादा मजबूत कर दिया है। इंग्लैंड की टीम भारत के साथ जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0, 3-1, 4-0 के अंतर से जीतती है, तो वह फाइनल में पहुंच जाएगी।

न्यूजीलैंड पहले ही अपने 70 प्रतिशत मैच जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंच चुकी है जबकि भारत और आस्ट्रेलिया भी इंग्लैंड के साथ दावेदार के रूप में उभरकर सामने आ रही है।

हालांकि इंग्लैंड के साथ पहला टेस्ट हारने के बाद भारत अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में चौथे नंबर पर खिसक गया है। भारत के अब 68.3 प्रतिशत अंक है।

भारत को अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाना है तो उसे अब इंग्लैंड को 2-1 या फिर 3-1 हराना होगा। लेकिन इंग्लैंड अगर सीरीज 1-0, 2-0 , 2-1 या 3-1 से जीत जाता है तो ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच जाएगी।

Advertisement

यही नहीं यह सीरीज अगर 1-1 या 2-2 से ड्रॉ भी होती है तो ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेलने का हक मिल जाएगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार