इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा है कि भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के अंतिम दिन मंगलवार को उन्हें काफी रिवर्स स्विंग मिली, जिससे वह मेजबान टीम के बल्लेबाजों पर दबाव में सफल रहे।

Advertisement

इंग्लैंड ने लेग स्पिनर जैक लीच (76/4) और तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (17/3) की उम्दा गेंदबाजी से भारत को पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन मंगलवार को 227 रनों से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

Advertisement

एंडरसन ने मैच के बाद कहा, "यहां थोड़ी रिवर्स स्विंग थी और इससे हमें थोड़ी उछाल भी मिली और हम बेहतरीन शुरुआत करने में सफल रहे। यह (रिवर्स स्विंग) मेरे लिए बहुत बड़ी थी। इससे आपको पता चलता है कि आप हमेशा मैच में हैं। पिच थोड़ी धीमी थी। इसलिए जब गेंद हवा में स्विंग हो रही थी तो इससे मुझे मदद मिल रही थी।"

उन्होंने कहा, "मुझे बहुत अच्छा लगा। मैंने श्रीलंका में इसका पूरा आनंद लिया। मुझे लगता है कि वह मेरा अच्छा दौरा था। लेकिन उसी फॉर्म को यहां भी जारी रखना, मेरे लिए बेहद शानदार है। मैं अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार