Virat Kohli and Jonny Bairstow fight: विराट कोहली भले ही अब टीम इंडिया के कप्तान नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपना आक्रामर रवैया नहीं छोड़ा है। स्लिप कॉर्डन में फील्डिंग के दौरान विराट कोहली को एक बार फिर से पुराने अंदाज में मैदान पर गरजते हुए देखा गया। एजबेस्टन में तीसरे दिन के खेल में इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो विराट कोहली के हत्थे चढ़ गए। दरअसल हुआ यूं कि स्लिप कॉर्डन से विराट कोहली ने कुछ कमेंट किया जिसपर जॉनी बेयरस्टो भड़के थे।

Advertisement

जॉनी बेयरस्टो टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष कर रहे थे। जॉनी बेयरस्टो के हर गेंद के बीट होने के बाद स्लिप पर खड़े विराट कोहली मजे ले रहे थे। 31वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद शमी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में जॉनी बेयरस्टो फिर से बीट हो गए और तुरंत स्लिप पर खड़े विराट कोहली को कुछ कहा।

Advertisement

बस यहां पर विराट कोहली का पारा गर्म हो गया और विराट जॉनी बेयरस्टो के पास आए और उनको उन्हीं की भाषा में करारा जवाब दिया। विराट कोहली के कुछ शब्द थे जो कैमरे में रिकॉर्ड हुए, 'मैं भी यहां टेस्ट मैच ही खेल रहा हूं। चुपचाप खड़े रहो और मैच खेलो।'

ओवरों के बीच के ब्रेक पर ब्रॉडकास्टर ने रिप्ले में दिखाया कि बेन स्टोक्स अंपायरों और कोहली के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके बाद कोहली को बेयरस्टो के साथ दोस्ताना अंदाज मं पीठ पर टैप करते हुए देखा गया था।

दूसरे दिन, के खेल में विराट कोहली को बेयरस्टो के साथ मजेदार बॉडिंग शेयर करते हुए देखा गया था। बारिश के बाद जब दोनों खिलाड़ी वापस जा रहे थे तब विराट कोहली को जॉनी के कंधों पर हाथ रखकर कुछ कहते हुए देखा गया था। इस दौरान दोनों के बीच काफी दोस्ताना माहौल था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार