IND VS IRE T20I Series: भारत और आयरलैंड के बीच अगस्त के महीने में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है जिसके लिए क्रिकेट आयरलैंड ने अब शेड्यूल की घोषणा कर दी है। भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज 18 अगस्त से होगा। वहीं सीरीज का दूसरा मैच 20 अगस्त और तीसरा मैच 23 अगस्त को खेला जाएगा। यह सभी मुकाबले मलाहाड में खेले जाएंगे।

Advertisement

आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से आयरलैंड और भारत के बीच खेली जानी वाली टी20 सीरीज के शेड्यूल की जानकारी दी है। आईसीसी ने लिखा, 'कौन मलाहाइड पार्टी के लिए तैयार है? आयरलैंड अगस्त में तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत की मेजबानी करेगा।'

Advertisement

बता दें कि आयरलैंड दौरे से पहले इंडियन टीम वेस्टइंडीज का एक लंबा दौरा करने वाली है जिसमें इन दोनों ही टीमों (IND vs WI) के बीच दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में यह तो तय है कि अब भारतीय फैंस को आने वाले समय में इंडियन टीम से जमकर एक्शन देखने को मिलने वाला है।

गौरतलब है कि आयरलैंड दौरे के साथ-साथ भारतीय गन गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह भी इंटरनेशनल क्रिकेट में कैमबैक कर सकते हैं। बुमराह लंबे समय से अपनी पीठ की इंजरी के कारण परेशान थे, लेकिन अब वह इससे उभर चुके हैं और एनसीए में अपनी फिटनेस प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर बुमराह अगस्त से पहले फिट हो पाते हैं तो ऐसे में उनकी टीम में वापसी हो सकती है।

आयरलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज शेड्यूल

Also Read: Live Scorecard

Advertisement

18 अगस्त - पहला टी20 (मलाहाइड)
20 अगस्त - दूसरा टी20 (मलाहाइड)
23 अगस्त - तीसरा टी20 (मलाहाइड)

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार