टी-20 वर्ल्ड कप का 23वां मुकाबला भारत और नीदरलैंड्स के बीच 27 अक्टूबर(गुरुवार) को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Advertisement

IND vs NED: Match Preview

भारतीय टीम ने अपनी चिर प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट का आगाज किया है। इस मैच में टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली जीत के हीरो साबित हुए थे। विराट ने होई-वोल्टेज मुकाबले में 82 रनों की पारी खेली थी। वही हार्दिक पांड्या ने 40 रन बनाए थे। केएल राहुल(04), रोहित शर्मा(04), और सूर्यकुमार यादव(15) पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप रहे थे।

भारतीय गेंदबाज़ों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। अर्शदीप सिंह ने बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान का विकेट चटकाकर पाकिस्तान को बड़े झटके दिए थे। अर्शदीप और हार्दिक ने मैच में 3-3 विकेट अपने नाम किए थे। भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट चटकाया था।

नीदरलैंड्स को सुपर-12 के अपने पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में कॉलिन एकरमेन ने सबसे ज्यादा 62 रनों की पारी खेली थी। पॉल वान मीकेरेन ने 14 गेंदों पर 24 रन बनाए थे, लेकिन टीम के आठ बल्लेबाज़ दो अंकों में रन बनाने में भी नाकाम रहे थे। टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा था।

नीदरलैंड्स के गेंदबाज़ों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। पॉल वान मीकेरेन और बेस डी लीडे ने 2-2 विकेट चटकाए थे। टिम प्रिंगल, शेरिज अहमद, लोगन वान बीक और फ्रेड क्लासेन ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया था। बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 144 रन ही स्कोरबोर्ड पर टांग सकी थी।

IND vs NED: Match Details

दिन – गुरुवार, अक्टूबर 27, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार दोपहर 12:30 बजे
वेन्यू – सिडनी क्रिकेट ग्राउंड

IND vs NED: Match Prediction 

भारतीय टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में फेवरेट रहेगी।

IND vs NED Head-to-Head

दोनों टीमें क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में पहली बार एक दूसरे के खिलाफ भिड़ेंगी।

IND vs NED: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को हॉटस्टार(ओटीटी) पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

IND vs NED Team News

दोनों ही टीमों के सभी खिलाड़ी मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।

IND vs NED Probable Playing XI

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह

नीदरलैंड्स: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडॉड, बेस डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), रूलोफ वैन डेर मेर्वे, टिम प्रिंगल, टिम वैन डेर गुग्टेन, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन

IND vs NED Fantasy XI

विकेटकीपर – स्कॉट एडवर्ड्स
बल्लेबाज- मैक्स ओडॉड, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव
ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या, बेस डी लीडे
गेंदबाज- मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, टिम प्रिंगल, भुवनेश्वर कुमार

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार