India vs New Zealand 2nd T20I Preview: भारत औऱ न्यूजीलैंड के बीच रविवार (29 जनवरी) को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। पहले टी-20 में मिली हार के बाद भारतीय टीम इस मुकाबले में वापसी कर सीरीज बराबर करना चाहेगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम की निगाहें तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़क हासिल करने पर होंगी। 

Advertisement

बता दें कि एकाना स्टेडियम में अब तक पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। ऐसे में दोनों टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगी।

Advertisement

पहले टी-20 में भारतीय टीम की बल्लेबाजी नहीं चली थी। वॉशिंगटन सुंदर और सूर्यकुमार यादव के अलावा कोई औऱ बल्लेबाज में नहीं चला। दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम को बल्लेबाजी में सुधार करना होगा। शुभमन गिल और ईशान किशन की जोड़ी ने लगातार चार टी-20 मैच भारत को अच्छी शुरूआत देने में नाकाम रहे हैं। ओपनिंग में विकल्प के तौर पर टीम में पृथ्वी शॉ भी हैं, लेकिन हार्दिक पांड्या ने सीरीज की शुरूआत से पहले ही कह दिया था कि शुभमन को पहले मौका मिलेगा। ऐसे में टीम मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी। 

न्यूजीलैंड के लिए पहले मुकाबले में अच्छी खबर रही ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलेन के बल्ले से रन आए। वह वनडे सीरीज के तीनों मुकाबलों में सस्ते में आउट हो गए थे। इसके अलावा डेवोन कॉनवे ने डेरिल मिचेल ने बल्लेबाजी को मजबूत किया है। कप्तान मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल टीम की सबसे बड़ी ताकत हैं। दोनों ने भारत दौरे पर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड की टीम भी इस मैच में 

टीमें इस प्रकार हैं 

भारत (संभावित प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक,अर्शदीप सिंह

Advertisement

न्यूजीलैंड (संभावित प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर
 


 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार