India vs New Zealand 2nd T20I Stats Preview: वेलिंग्टन में पहला टी-20 मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद भारत और न्यूजीलैंड की टीम रविवार (20 दिसंबर) को माउंट मॉन्गनुई के मैदान पर दूसरा टी-20 मैच खेलने उतरेगी। इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन अगर मैच होता है तो दोनों टीमों के खिलाड़ियों के पास कुछ खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। आइए जानते हैं उनके बारे में..

Advertisement

भुवी के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका

Advertisement

भुवनेश्वर कुमार अगर इस मैच में 4 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह एक कैलेंडर ईय़र में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लगें। फिलहाल यह रिकॉर्ड आयरलैंड के जोशुआ लिटिल के नाम है, जिन्होंने इस साल 26 मैच में 39 विकेट लिए हैं। वहीं भुवनेवर के नाम 30 मैच में 36 विकेट लिए हैं। 

गुप्टिल को पछाड़ने के करीब फिलिप्स

शानदार फॉर्म में चल रहे फिलिप्स 29 रन बनाते ही न्यूजीलैंड के लिए एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल बनाने का मार्टिन गुप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जिन्होंने साल 2021 में 678 रन बनाए थे। फिलिप्स ने इस साल 17 पारियों में 650 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक औऱ पांच अर्धशतक शामिल हैं। 

एक हजारी बन सकते हैं पंत

Advertisement

ऋषभ पंत को 1000 टी-20 इंटरनेशनल पूरे करने के लिए 30 रन की दरकार है। पंत अगर ये रन बना लेते हैं तो भारत के लिए 1000 टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे। 

युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर सूर्याकुमार

Advertisement

सूर्यकुमार यादव अदर तीन छक्के जड़ लेते हैं तो वह भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में युवराज सिंह (74 छक्के) को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंच जाएंगे। सूर्यकुमार टी-20 इंटरनेशनल में अब तक 38 पारियों में 72 छक्के जड़ चुके हैं।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार