IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन सब्सटीट्यूट फील्डर मिचेल सैंटनर ने अपनी फील्डिंग से काफी प्रभावित किया। बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे मिचेल सैंटनर ने हवा में उड़कर ना केवल निश्चति छक्के को रोका बल्कि अपनी फुर्ती से न्यूजीलैंड टीम में जान फूंक दिया।

Advertisement

यह वाक्या टीम इंडिया की बल्लेबाजी के 47वें ओवर की पहली गेंद पर हुआ। समरविल की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने ऑनसाइड की दिशा में करारा शॉट खेला। पहली झलक में ऐसा लगा कि गेंद आसानी से बाउंड्री लाइन पार कर जाएगी। लेकिन, सैंटनर के इरादे कुछ और ही थे। सैंटनर बाउंड्री रोप के ठीक पास हवा में उड़ गए।

Advertisement

सैंटनर हवा में उड़े और अर्धचन्द्रासन की मुद्रा में गेंद को सीमा रेखा पार करने से रोक लिया। सैंटनर भले ही कैच ना पकड़ पाए हों लेकिन उनके इस एफर्ट ने न्यूजीलैंड की खिलाड़ियों में उत्साह का संचार किया गेंदबाज समेत मैदान पर मौजूद सभी फील्डरों ने सैंटनर के लिए जमकर ताली बजाई।

वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया इस मैच में 3 बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। जयंत यादव, विराट कोहली और मोहम्मद सिराज इस मैच में टीम इंडिया का हिस्सा हैं जो पिछले मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार