IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के मैच में सबको उम्मीद थी कि विराट कोहली रन बनाएंगे। कोहली को पिछले कुछ मैचों में रनों के लिए संघर्ष करते हुए देखा गया है ऐसे में पाकिस्तान को लगा कि वो शायद विराट कोहली से बच जाएं। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ विराट कोहली पाकिस्तान के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे।

Advertisement

केएल राहुल और रोहित शर्मा सस्ते में पवेलियन लौट गए ऐसे में सारी जिम्मेदारी थी किंग कोहली पर और उन्होंने फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं किया। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी गेंद से आग के गोले बरसा रहे थे लेकिन कोहली ने ना केवल उन आग के गोलों का सामना किया बल्कि अफरीदी को आईना भी दिखा दिया।

Advertisement

विराट कोहली 5वें ओवर की पांचवी गेंद पर विकेट से थोड़ा सा खिसके और गेंद को सीमा रेखा के पार करा दिया। विराट का यह छक्का 84 मीटर लंबा था। विराट कोहली ने आउट होने से पहले 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 57 रनों की पारी खेली। वहीं अगर मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

टॉस के दौरान विराट कोहली ने भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने की इच्छा जताई थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी सबसे सफल गेंदबाज बनकर उबरे जिन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार