IND vs SL 2nd T20: भारत और श्रीलंका के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने टीम इंडिया को 4 विकेट से शिकस्त दे दी है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाड़ी राहुल चाहर ने अपनी फील्डिंग से सभी का ध्यान खींचा है। 

Advertisement

मैच के तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर राहुल चाहर ने बाउंड्री लाइन पर एक अद्भुत कैच लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नान्डो ने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर ताबड़तोड़ शॉट खेला। 

Advertisement

पहली झलक में शॉट देखने पर ऐसा लग रहा था कि गेंद आसानी से बाउंड्री लाइन पार कर जाएगी लेकिन बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे राहुल चाहर का कुछ और ही इरादा था। राहुल चाहर ने सबसे पहले गेंद को बाउंड्री लाइन के पार फेंका फिर सूझबूझ दिखाते हुए कैच लपक लिया। फैंस के द्वारा इस वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है।

बता दें कि इस टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया के लिए देवदत्त पडिकल, ऋतुराज गायकवाड़, नितीश राणा और चेतन सकारिया डेब्यू किया था। कोविड के कारण आठ खिलाड़ियों के टीम से बाहर होने के बाद यह फैसला किया गया। टीम इंडिया को ना चाहते हुए भी इस अनोखी प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरना पड़ा है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार