Rahul chahar: Cricket News & Match Updates
CSK vs DC: Noor Ahmad को रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, Chennai Super Kings की प्लेइंग XI का बन सकते हैं हिस्सा
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के अफगानी स्पिन गेंदबाज़ नूर अहमद (Noor Ahmad) बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। आलम ये है कि वो साल 2026 के आईपीएल सीजन (IPL 2026) में अब तक तीन मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 11.10 की भारी भरकम इकोनॉमी से 10 ओवर में 111 रन लुटाए हैं। यही वज़ह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि शनिवार, 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नूर अहमद की जगह लेकर चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।
अकील हुसैन (Akeal Hosein): सीएसके की XI में नूर अहमद की परफेक्ट रिप्लेसमेंट वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज़ अकील हुसैन हो सकते हैं जो कि टी20 के माहिर खिलाड़ियों में से एक हैं। 32 साल के अकील अब तक 273 टी20 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 254 विकेट चटकाए और 1,161 रन बनाए। उन्हें सीएसके ने ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। Read More...