VIDEO: संजू सैमसन का मास्टरप्लान, छक्का लगाने से ठीक पहले गेंदबाज पर थे हंसे

Updated: Sat, Jul 24 2021 13:34 IST
Cricket Image for Ind Vs Sl Sanju Samson First Six In Odi Watch Video (Image Source: Twitter)

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में सभी की निगाहें डेब्यू कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पर टिकी रही और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित भी किया। संजू सैमसन ने आउट होने से पहले 46 गेंद पर 46 रन की पारी खेली थी।

वहीं इस पारी के दौरान संजू सैमसन ने श्रीलंकाई गेंदबाज अकिला धनंजय की गेंद पर ताबड़तोड़ छक्का लगाया था। छक्के को लगाने से ठीक पहले वाली गेंद को संजू सैमसन ने जानबूझकर छोड़ा था। हुआ यूं कि मैच के 9.2 ओवर में संजू सैमसन ने अकिला धनंजय की गेंद को पढ़ने के बावजूद उसे जानबूझकर छोड़ दिया। इस गेंद को छोड़ते ही सैमसन के चेहरे पर हंसी आ गई।

संजू सैमसन को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो वो अगली गेंद पर अकिला धनंजय को सबक सिखाने का मूड बना रहे हैं। हुआ भी कुछ ऐसा ही संजू सैमसन क्रीज से आगे बढ़े और अकिला धनंजय की गेंद पर दमदार छक्का लगा दिया। संजू सैमसन द्वार लगाए गए इस छक्का का वीडियो फैंस द्वारा काफी पंसद किया जा रहा है।

वहीं अगर मैच की बात करें तो भारतीय टीम इस मुकाबले में 6 बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। इन 6 बदलावों में टीम इंडिया के लिए 5 खिलाड़ी ऐसे हैं जो डेब्यू कर रहे हैं। संजू सैमसन, नितीश राना, चेतन सकारिया, के गौथम, राहुल चाहर टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर रहे हैं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें