India vs West Indies, 3rd T20I - Fantasy and Probable XI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार (20 फरवरी) को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में खेला जाएगा।

Advertisement

IND vs WI: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

तारीख- रविवार, 20 फरवरी 2022
समय- भारतीय समय के अनुसार दोपहर 7.00 बजे
जगह- ईडन गार्डन, कोलकाता

मैच प्रीव्यू: भारत बनाम वेस्टइंडीज 

भारत वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में विराट कोहली के बल्ले से शानदार शॉट देखने को मिले जिसके दम पर उन्होंने 52 रनों की पारी खेली। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने 185.71 के स्ट्राइक रेट से विस्फोटक अंदाज में 52 रन बनाए। हालांकि ईशान किशन इस मैच में भी कोई खास नहीं कर सके और 10 बॉल पर सिर्फ 2 रन बनाकर ही आउट हो गए।

187 रनों को बचाते हुए भारतीय गेंदबाज़ कैरेबियाई टीम की ज्यादा विकेट तो नहीं चटका सके। लेकिन भुवनेश्नर के साथ चहल और बिश्नोई की जोड़ी ने वेस्टइंडीज को टारगेट तक पहुंचने नहीं दिया। 

Advertisement

वहीं वेस्टइंडीज के लिए एक बार फिर निकोलस पूरन ने शानदार बल्लेबाज़ी की और 62 रन बनाए। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ रॉवमेन पॉवेल ने ताबड़तोड़ तरीके से 38 गेंद पर 68 रन ठोके, लेकिन इसके बावजूद कैरेबियाई टीम भारतीय टारगेट को प्राप्त करने में नाकाम रही। 

रोस्टन चेज ने एक बार फिर अपनी फिरकी का कमाल दिखाया और अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 25 रन खर्चते हुए भारतीय टीम के तीन बल्लेबाज़ों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

तीसरे टी20 मैच में कौन होगा किस पर भारी (IND v WI Cricket Match Prediction)

Advertisement

वेस्टइंडीज की टीम भारतीय दौरे पर अब तक एक भी मैच जीतने में नाकाम रही है। वनडे सीरीज में मेहमानों को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था, वहीं टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। यहीं वज़ह है कि भारतीय टीम सीरीज के तीसरे मैच में भी जीत की पहली दावेदार मानी जा रही है। 

भारत-वेस्टइंडीज टी20 रिकॉर्ड (IND v WI Head-to-Head)

कुल - 19 
भारत - 12 
वेस्टइंडीज - 6 
बेनतीजा - 1

Advertisement

टीम न्यूज (Team News For The 3rd T20I India v West Indies)

दोनों ही टीम में किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की कोई भी खबरें सामने नहीं आई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम से विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत और विराट कोहली को तीसरे टी20 मैच से आराम दिया गया है। ऐसे में भारतीय प्लेइंग इलेवन में ऋतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर नज़र आ सकते हैं।

संभावित प्लेइंग इलेवन (India vs West Indies Probable XI)

Advertisement

भारत - रोहित शर्मा(c), ईशान किशन(wk), विराट कोहली/ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत(wk)/श्रेयस अय्यर,वेंकटेश अय्यर, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल 

वेस्टइंडीज - ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (wk), रोवमैन पॉवेल, रोसटेन चेज, कीरोन पोलार्ड(c), फैबियन एलन, रोमारियो शेफर्ड, ओडेन स्मिथ, अकील होसेन, शेल्डन कॉटरेल

भारत बनाम वेस्टइंडीज फैंटेसी इलेवन (India v West Indies: Fantasy XI For 3rd T20I)

  • विकेटकीपर- ईशान किशन, निकोलस पूरन
  • बल्लेबाज - रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव(vc), रोवमैन पॉवेल
  • ऑलराउंडर- रोस्टन चेज(c), वेंकटेश अय्यर
  • गेंदबाज़- युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, शेल्डन कॉट्रेल, भुवनेश्नर कुमार

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार