India vs West Indies 3rd T20 Match Prediction: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार, 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।

गौरतलब है कि भारत-वेस्टइंडीज मौजूदा टी20 सीरीज का पिछला मुकाबला रांची के JSCA स्टेडियम में खेला गया था जहां वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवर में 250 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य हासिल किया और भारतीय टीम को 6 विकेट से मात दी। इस मुकाबले के हीरो शाई होप थे, जिन्होंने 45 गेंदों पर 6 चौके 9 छक्के लगाकर नाबाद 102 रन बनाए थे।

IND vs WI 3rd T20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 11 अक्टूबर 2026
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर

Holkar Stadium, Indore Pitch Report

इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल है, जहां अच्छी गति और उछाल के साथ रन बनाना आसान रहता है। इस मैदान पर छोटी बाउंड्री के कारण बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। यहां तेज़ गेंदबाज़ों को कम मदद मिलेगी, जबकि बीच के ओवरों में स्पिनर्स असरदार हो सकते हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करना फायदेमंद रहेगा।

इस मैदान पर अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से दो रन चेज़ और दो रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 200 रन रहा है।

IND vs WI T20 Head To Head Record

कुल - 33
भारत - 21
वेस्टइंडीज - 11
बेनतीजा - 01

IND vs WI 3rd T20 : Where to Watch?

भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Star Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म Jio Hotstar app पर भी इन्जॉय कर सकते हो।

IND vs WI 3rd T20: Player to Watch Out For

भारतीय की टीम से अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर वेस्टइंडीज टीम की तो शाई होप, रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

India vs West Indies 3rd T20 Probable Playing XI

India T20 Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

West Indies T20 Probable Playing XI: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रॉस्टन चेज, शमर स्प्रिंगर, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती।

India vs West Indies Today's Match Prediction

इस टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

IND vs WI 3rd T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, IND vs WI Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, India vs West Indies Match Preview

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार