इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में बीते मंगलवार (8 अगस्त) को खेला गया था जिसमें इंडियन टीम ने सूर्यकुमार यादव (83) और तिलक वर्मा (49*) की पारियों के दम पर 7 विकेट से जीत हासिल की। हालांकि इसी बीच मैदान पर एक ऐसी घटना घटी जिसके कारण भारतीय अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन वेस्टइंडीज बोर्ड और अंपायर पर भड़क गए।

Advertisement

दरअसल, भारत के लिए यह करो और मरो का मुकाबला था लेकिन जब दोनों ही टीमें मैदान पर उतरी तब उन्हें पता चला कि मैदान पर 30 यार्ड सर्कल मार्क ही नहीं किया गया है। इस लापरवाही के कारण गेम को रोका गया और फिर खिलाड़ियों को वापस पवेलियन लौटना पड़ा। इस कारण लगभग 4 मिनट खेल देरी से शुरू हुआ। यही वजह है रविचंद्रन अश्विन का गुस्सा फूटा है।

Advertisement

अश्विन ने अपने ट्विटर अकाउंट से कहा, 'अनोखी देरी! इस तरह के कारणों से यह टूर के लिए आसान जगह नहीं है। एक क्रिकेटर के रूप में व्यक्ति को हर समय स्विच ऑन रहना पड़ता है और हमेशा अप्रत्याशित की उम्मीद करनी पड़ती है।'

बता दें कि भले ही रविचंद्रन अश्विन इंडियन वॉइट बॉल टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने करीब से टीम के सभी मुकाबलों पर अपनी नजरें बनाई हुई हैं। बात करें अगर तीसरे टी20 मुकाबले की तो वेस्टइंडीज ने इंडिया के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा था जिसके जवाब में मेहमान टीम ने 17.5 ओवर में लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से जीत हासिल की थी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार