भारतीय बल्लेबाज़ों के खिलाफ वेस्टइंडीज के गेंदबाज़ एक बार फिर फीके साबित हुए जिसके चलते टीम इंडिया 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाने में सफल रही। हालांकि, इस दौरान रोस्टन चेज़ एक बार फिर अपने प्रदर्शन से लाइमलाइट में आ गए।

Advertisement

चेज़ ने अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 25 रन देकर 3 बहुमूल्य विकेट चटकाए और इनमें विराट कोहली का बड़ा विकेट भी शामिल था जिन्हें चेज़ ने ऐसा गच्चा दिया कि उनकी गिल्लियां बिखर गई। आउट होने के बाद कोहली के होश उड़े हुए दिखे।

Advertisement

ये घटना 14वें ओवर की चौथी गेंद पर घटित हुई जब चेज़ की सीधी गेंद पर चेज़ मास्टर विराट गलत लाइन में खेल गए और गेंद सीधा स्टंप्स पर जा लगी। क्लीन बोल्ड होने के बाद विराट कोहली को यकीन नहीं हुआ कि वो गेंद को मिस कर गए। हालांकि, आउट होने से पहले विराट ने शानदार 52 रनों की पारी खेली।

विराट के क्लीन बोल्ड होने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो कैरेबियाई टीम को मैच जीतने के लिए 187 रनों की दरकार है और अगर ये 187 रन नहीं बने तो वनडे सीरीज के बाद वेस्टइंडीज की टीम टी-20 सीरीज भी गंवा बैठेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार