भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने शनिवार (12 मार्च) को हेमिल्टन में वेस्टइंडीज के खिलाफ आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 (ICC Women's World Cup) में धमाकेदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। मंधाना ने 119 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 123 रनों की पारी खेली। 

Advertisement

मिताली राज से निकली आगे

Advertisement

25 वर्षीय स्मृति मंधाना पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई है, जिसने विदेशी सरजमीं पर 5 वनडे शतक जड़े हैं। 2013 में डेब्यू करने वाली मंधाना अब तक भारत के बाहर 5 वनडे शतक जड़ चुकी हैं।  इस मामले में उन्होंने कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ा। जिनके नाम विदेशी सरजमीं पर चार वनडे शतक दर्ज हैं।

सोफी डिवाइन को भी छोड़ा पीछे 

वेस्टइंडीज के खिलाफ महिला वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी मंधाना ने अपने नाम कर लिया है। इस मामले में मंधाना ने न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन (Sophie Devine) को पीछे छोड़ा। जिन्होंने इस वर्ल्ड कप में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ 108 रन बनाए थे। 

मंधाना ने इससे पहले 2017 महिला वर्ल्ड कप में भी वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 106 रन बनाए थे। मंधाना पहली भारतीय खिलाड़ी हैं, जिसने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो वनडे शतक जड़े हैं। 

Advertisement

इस मुकाबले में मंधाना ने अलावा उप कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी शानदार शतक जड़ते हुए 109 रनों की पारी खेली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए रिकॉर्ड 184 रन जोड़े। मंधाना और कौर के शतक के दम पर भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 317 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार