IND vs ZIM 4th T20I: इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबाल 13 जुलाई, 2024 को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। तो आइए इस मुकाबले से पहले आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि चौथे टी20 मैच में इंडिया और जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
खलील अहमद पर गिर सकती है गाज
इंडियन प्लेइंग इलेवन में बदलाव होने की संभावना काफी कम है, लेकिन इसके बावजूद खलील अहमद एक ऐसे खिलाड़ी जरूर होंगे जिन पर गाज गिर सकती है। खलील ने पिछले मैच में काफी अच्छी गेंदबाज़ी की थी और 4 ओवर में सिर्फ 15 रन खर्चे थे, लेकिन इसके बावजूद वो ज्यादा विकेट चटकाने में कारगार साबित नहीं हुए हैं। उनके नाम 2 मैचों में सिर्फ एक ही विकेट दर्ज हैं।
ऐसे में हो सकता है कि कप्तान शुभमन गिल टीम में बदलाव करके खलील की जगह मुकेश कुमार को वापस प्लेइंग इलेवन में लाए, जिन्होंने सीरीज में अब तक 2 मैचों में 4 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा तुषार देशपांडे को भी अपना डेब्यू मैच करने का मौका मिल सकता है जो कि अब तक सिर्फ बेंच गर्म करते नज़र आए हैं।
जिम्बाब्वे की टीम में भी हो सकता है बदलाव
जिम्बाब्वे को लगातार सीरीज में दो हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे में वो अपनी प्लेइंग इलेवन में ल्यूक जोंगवे की वापसी करा सकते हैं। जोंगवे को रिचर्ड नगारवा की जगह प्लेइंग में शामिल किया जा सकता है।
Zimbabwe vs India 4th T20I Probable Playing XI
India Probable Playing XI: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, आवेश खान, रवि बिश्नोई, खलील अहमद/मुकेश कुमार।
Zimbabwe Probable Playing XI : वेस्ले मधेवी , तडिवनाशे मरुमनि, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), जोनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसकदज़ा, रिचर्ड नगारवा/ल्यूक जोंगवे, तेंडई चतारा , ब्लेसिंग मुजारबानी।