कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के पहले मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 7 विकेट से हरा दिया। हालांकि, टीम इंडिया इस मैच में एक समय आगे नज़र आ रही थी लेकिन रेणुका सिंह को छोड़ दें तो बाकी गेंदबाज़ों ने टीम इंडिया की लुटिया डूबोने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 155 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे उन्होंने 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया।

Advertisement

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय कंगारू टीम घुटने टेकते दिखी थी। पावरप्ले में हिमाचल की रेणुका सिंह ठाकुर ने गेंद को ऐसा हिलाया कि कंगारू टीम हिल गई। रेणुका की शानदार गेंदबाज़ी के चलते एक समय ऑस्ट्रेयाई टीम 49 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी। रेणुका अपनी स्विंग से कंगारुओं को नचा रही थी और एक के बाद एक कंगारू पवेलियन जा रही थी।

Advertisement

रेणुका ने अपने कोटे के 4 ओवरों में सिर्फ 18 रन देकर 4 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने ताहलिया मैकग्राथ को जिस गेंद पर क्लीन बोल्ड किया उसने फैंस को भुवनेश्वर कुमार की याद दिला दी। रेणुका की इस इनस्विंगर का मैकग्राथ के पास कोई जवाब नहीं था और गेंद उनकी स्टंप्स में जा घुसी। इस विकेट का वीडियो देखकर आपको भुवी की इनस्विंगर्स की याद आना तय है।

हालांकि, रेणुका के शानदार प्रदर्शन पर बाकी गेंदबाज़ों ने पानी फेर दिया। ये हार हरमनप्रीत कौर की टीम को काफी चुभेगी क्योंकि एक जीती हुई बाज़ी को उन्होंने कंगारू टीम को गिफ्ट दे दी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम आगे आने वाले मुकाबलों में किस तरह से वापसी करती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार