IND-W vs PAK-W, T20 World Cup Dream 11 Team

Advertisement

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 का तीसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस मैच का सभी क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह मुकाबला न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीम वॉर्म-अप मैचों में एक जीत और एक हार के बाद आपस में भिड़ेंगी। 

इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम की स्टार बल्लेबाज़ और उपकप्तान स्मृति मंधाना उंगली पर लगी चोट के कारण भारतीय टीम के पहले मैच से बाहर हो गई है। अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच 13 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 10 भारत ने जीते हैं, वहीं 3 मैचों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की है।

IND-W vs PAK-W: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 12 फरवरी, 2023
समय - 06:30 PM IST
वेन्यू - न्यूलैंड्स, केप टाउन

IND-W vs PAK-W, Pitch Report

भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला न्यूलैंड्स, केप टाउन में खेला जाएगा। यहां एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। न्यूलैंड्स की पिच गेंदबाजों से ज्यादा बल्लेबाजों को मदद करती है। इस पिच पर लास्ट 5 वुमेन्स टी20 मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 3 मुकाबले जीते वहीं बाद में बैटिंग करने वाले टीम ने 2 मुकाबले जीते हैं।

इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 129 रनों का है। लास्ट 5 मैचों में इस पिच पर 2 बार 150 या उससे ज्यादा रन बने हैं। वुमेन्स क्रिकेट के लिहाज़ से ये अच्छा स्कोर है। इस पिच पर टॉस जीतकर टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है।

IND-W vs PAK-W Head-to-Head

IND-W vs PAK-W News

भारत - स्टार बल्लेबाज़ और उपकप्तान स्मृति मंधाना चोटिल होने के कारण पाकिस्तान के खिलाफ मैच का हिस्सा नहीं बन सकेंगी। वह उंगली की चोटिल से परेशान हैं।

IND-W vs PAK-W: Where to Watch?

इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किये जाएंगे। क्रिकेट फैंस मैच को ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

IND-W vs PAK-W, Dream11 Team

विकेटकीपर - ऋचा घोष
बल्लेबाज - शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर
ऑलराउंडर - दीप्ति शर्मा (कप्तान), निदा डार (उपकप्तान), बिस्माह मारूफ, देविका वैद्य
गेंदबाज - नाशरा संधू, शिखा पांडे, रेणुका सिंह

India Women probable playing 11

यस्तिका भाटिया, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर ( कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अंजलि सरवानी/शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव/देविका वैद्य,  रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़

Pakistan Women probable playing 11

सिदरा अमीन, जावेरिया खान, बिस्माह मारूफ (कप्तान), मुनीबा अली, निदा डार, आयशा नसीम, ​​सदाफ शमास, आलिया रियाज, सिदरा नवाज, ऐमन अनवर, नाशरा संधू।

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार