India Women vs Sri Lanka Women Dream11 Prediction, Asia Cup 2024: महिला एशिया कप 2024 (Women's Asia Cup 2024) का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच रविवार 28 जुलाई को रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप चमारी अट्टापट्टू को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो। ये हरफनमौला खिलाड़ी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सबसे ऊपर मौजूद है। वो 4 मैचों में 121 की औसत और 148 की स्ट्राइक रेट से 243 रन ठोक चुकी हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने टूर्नामेंट में 2 विकेट भी चटकाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 138 मैचों में 3265 रन और 55 विकेट दर्ज हैं। ऐसे में ये रिकॉर्ड देखते हुए उन्हें कैप्टन के तौर पर चुनना एक अच्छा फैसला होगा।

Advertisement

उपकप्तान के तौर पर आप स्मृति मंधाना को चुन सकते हो। मंधाना ने भी टूर्नामेंट में गज़ब प्रदर्शन किया है और उनके नाम 3 इनिंग में 56 की औसत और 143 की स्ट्राइक रेट से 113 रन दर्ज हैं। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 140 मैचों में 3433 रन ठोके हैं।

IND W vs SL W: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 28 जुलाई 2024
समय - 03:00 PM IST
वेन्यू - रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला

IND W vs SL W Pitch Report

Advertisement

ये महामुकाबला रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां अब तक 20 टी20 मैच खेले गए हैं जिसमें से 11 रन चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 139 रन रहा है। ये भी जान लीजिए कि दांबुला का मैदान बल्लेबाज़ों को काफी रास आता है। यहां सर्वाधिक स्कोर 209 रन बना है जो कि अफगानिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था।

IND W vs SL W T20I Head to Head Record

कुल -  24
भारत - 19
श्रीलंका - 04
बेनतीजा - 01

Advertisement

IND W vs SL W Dream11 Team

विकेटकीपर - ऋचा घोष
बल्लेबाज - हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा
ऑलराउंडर - चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, कविषा दिलहरी
गेंदबाज - उदेशिका प्रबोधनी, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर।

India Women vs Sri Lanka Women Probable Playing XI

Advertisement

India Women Probable Playing XI: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, उमा चेत्री, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह।

Sri Lanka Women Probable Playing XI : विष्मी गुणरत्ने, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हर्षिता माधवी, कविषा दिलहरी, नीलाक्षी दे सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), हसीनी परेरा, सुगंदिका कुमारी, अचिनि कुलसुरिया, इनोशि प्रियधार्शनी, उदेशिका प्रबोधनी।

IND W vs SL W Dream11 Prediction, IND W vs SL W T20I Dream11 Team, Fantasy  Cricket Tips, IND W vs SL W Pitch Report, Today Cricket Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between India Women vs Sri Lanka Women

Advertisement

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार