IND-W vs ZIM-W 1st ODI: भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच शुक्रवार (23 अक्टूबर) को वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। वडोदरा के कोटंबी स्थित वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे की पारी को 197 रनों पर समेट दिया। भारत की ओर से श्री चरणी और क्रांति गौड़ सबसे सफल गेंदबाज रहीं।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे महिला टीम की बल्लेबाज एक बार फिर फ्लॉप रहीं। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी बिलव्ड बिज़ा ने 92 गदों में 62 रन बनाकर टीम की ओर से सबसे बड़ी पारी खेली। इसके अलावा मिशेल मावुंगा (29), मोडेस्टर मुपाचिक्वा (25) और चिपो मुगेरी-तिरिपानो (21) ने कुछ रन जोड़े।

इनके अलावा अन्य 7 बल्लेबाज 15 रन का स्कोर भी पार कर पाईं और पूरी टीम 49.5 ओवर में 197 रनों पर सिमट गई।

भारत की ओर से श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, क्रांति गौड़ ने भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया और 3 विकेट झटके। दोनों गेंदबाजों ने मिलकर जिम्बाब्वे के 7 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इनके अलावा अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि शेफाली वर्मा को भी 1 सफलता मिली।

टीमें इस मैच के लिए
भारतीय महिला (प्लेइंग XI): शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, तेजल हसबनिस, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड, जिंतिमानी कलिता, श्री चरणी, सायली सतघरे।

Also Read: LIVE Cricket Score

जिम्बाब्वे महिला (प्लेइंग XI): मोडेस्टर मुपाचिक्वा (विकेटकीपर), चिद्जा धुरुरु, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, बिलव्ड बिज़ा, शार्न मेयर्स, न्याशा ग्वानज़ुरा, मिशेल मावुंगा, ओलिंडर चारे, लोरिन फिरी, टेंडाई मकुशा, नोमवेलो सिबांडा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार