IND-W vs ZIM-W 2nd ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 121 रनों के बड़े अंतर हराया और सीरीज में 2-0 से अजय बढ़त हासिल करते हुए अपना कब्जा जमा लिया। रविवार (25 अक्टूबर) को कोटंबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जिम्बाब्वे के सामने 329 रनों का बड़ा लक्ष्य था, जिसके जवाब में 207 रनों पर सिमट गई।

Advertisement

इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 328 रन बनाए। भारत के लिए हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने शानदार शतक ठोके। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आई हरमनप्रीत ने 121 में 121 रन बनाए, जिसमें 15 चौके शामिल रहे। वहीं छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरी दीप्ति ने 86 गेंदों में नाबाद 106 रन ठोके, उनकी पारी में भी 15 चौके शामिल रहे। इन दोनों के अलावा सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने भी 67 गेंदों में 61 रन की अहम पारी खेली थी।

जिम्बाब्वे के लिए गेंदबाजी में नोमवेलो सिबांडा ने 2 विकेट लिए। तेंदाई मकुशा, मिशेल मावुंगा, न्याशा ग्वांज़ुरा और ओलिंडर चारे को 1-1 विकेट मिला।

Advertisement

329 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे के लिए कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज मॉडेस्टर मुपाचिक्वा ने 70 गेंदों में 49 रन की सबसे बड़ी पारी खेली, वहीं चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने 57 गेंदों में 46 रन बनाए। इसके अलावा बिलव्ड बिज़ा (34) ने कुछ रन जोड़े। लेकिन कोई भी बल्लेबाज 50 रन से ज्यादा स्कोर नहीं कर पाईं। नतीजा यह रहा की जिम्बाब्वे 48.5 ओवर में 207 रनों पर ही सिमट गई और 121 रनों से यह मुकाबला हार गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत के लिए गेंदबाजी में 20 साल की बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज वैष्णवी शर्मा ने 4 विकेट झटके। वहीं दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट चटकाए। सयाली सतघरे, श्री चरणी और जिंतिमणि कलिता को 1-1 विकेट मिला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार