India vs South Africa 2nd Test Day 3: भारतीय क्रिकेट टीम ने गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन चायकाल के समय तक 4 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। पहले सत्र के अंत पर कप्तान ऋषभ पंत (6) औऱ रविंद्र जडेजा (0) नाबाद पवेलियन लौटे। भारत की टीम अभी भी पहली पारी में 387 रन पीछे है। 

Advertisement

तीसरे दिन भारतीय टीम बिना किसी नुकसान के 9 रन से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम को पहले सत्र में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साईं सुदर्शन औऱ ध्रुव जुरेल के रूप में चार बड़े झटके लगे। जायसवाल ने शानदार अर्धशतक जड़ा औऱ 97 गेंदों में 58 रन की पारी खेली। वहीं राहुल ने 22 रन और सुदर्शन ने 15 रन बनाए। जबकि जुरेल अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 

Advertisement

जायसवाल ने राहुल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े। बता दें कि एक समय भारत का स्कोर 1 विकेट पर 95 रन था लेकिन 7 रन के अंदर 3 विकेट गिरे जिससे मेजबान टीम बैकफुट पर आ गई। 

साउथ अफ्रीका के लिए साइमन हार्मर ने 2 विकेट, केशव महाराज औऱ मार्को यान्सेन ने 1-1 विकेट लिया। 

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 489 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें सेनुरन मुथुसामी ने 206 गेंदों में 109 रन और मार्को यान्सेन ने 91 गेंदों में 93 रन की शानदार पारी खेली। 

इसके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 रन, काइल वैरेन ने 45 रन और टेम्बा बावुमा ने 41 रन का योगदान दिया। 

Advertisement

भारत के लिए कुलदीप यादव ने 4 विकेट, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह औऱ रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। 

टीमें इस प्रकार हैं

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेट कीपर), मार्को यान्सेन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार