भारतीय क्रिकेट टीम ने धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत कर पहली पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए हैं। भारत की टीम पहली पारी में अभी भी 83 रन पीछे है। दिन के अंत पर कप्तान रोहित शर्मा 52 रन और शुभमन गिल 26 रन बनाकर नाबाद रहे।

 
Advertisement

भारत को पहले दिन एकमात्र झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा, जो इस सीरीज में अपना पांचवां पचास प्लस स्कोर बनाकर शोएब बशीरका शिकार बने। जायसवाल ने 58 गेंदों में 5 चौकों औऱ 3 छक्कों की मदद से 57 रन की पारी खेली।

Advertisement

इंग्लैंड ने ट़ॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी औऱ जैक क्रॉली औफ बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े। इंग्लैंड के लिए ओपनिंग बल्लेबाज जैक क्रॉली ने सीरीज में अपना चौथा अर्धशतक जड़ते हुए 79 रन की पारी खेली। इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 29 रन, बने डकेट ने 27 रन, जो रट ने 26 रन और बेन फोक्स ने 24 रन बनाए। चारों खिलाड़ी अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में तबदील नहीं कर सके। जिस कारण इंग्लैंड पहली पारी में 218 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

एक समय इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 175 रन था, लेकिन अगले 43 रन के अंदर 7 विकेट गिर गिए।

भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने 5 विकेट, रविचंद्रन अश्विन ने 4 विकेट और रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट हासिल किया। 

गौरतलब है कि इस मैच के लिए इंग्लैंड के प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ। ओली रॉबिन्सन की जगह मार्क वुड की वापसी हुई है।  भारत के लिए चोटिल रजत पाटीदार की जगह देवदत्त पडिक्कल ने डेब्यू किया है। वहीं आकाशदीप की जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है।

Advertisement

टीमें (प्लेइंग इलेवन)

भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जड़ेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

Also Read: Live Score

Advertisement

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, शोएब बशीर, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार