India vs England 1st Test Day 4: भारतीय क्रिकेट टीम ने लीड्स के हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन लंच तक दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही भारत की कुल बढ़त 159 रन की हो गई है। 

Advertisement

भारतीय टीम चौथे दिन 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन से आगे खेलने उतरी थी और शुरूआत अच्छी नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल में 8 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पेवलियन लौटे। इसके बाद केएल राहुल ने ऋषभ पंत के साथ मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

Advertisement

राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और 157 गेंदों में 72 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं पंत ने 59 गेंदों में नाबाद 31 रन जोड़े। 

इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में अभी ब्रायडन कार्स ने 2 विकेट औऱ कप्तान बेन स्टोक्स ने 1 विकेट लिया है। 

इससे पहले तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 465 रनों पर ऑलआउट हुई और भारत को 6 रन की बढ़त मिली। ओली पोप ने 106 रन रन की पारी खेली। इसके अलावा हैरी ब्रूक ने 99 रन औऱ बेन डकेट ने 62 रन की पारी खेली। 

भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने पहली पारी 471 रन बनाए। जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 147 रन, ऋषभ पंत ने 134 रन और य़शस्वी जायसवाल ने 101 रन की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार