Sri Lanka vs India, 1st Test Day 1 Highlights: देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) और केएल राहुल (KL Rahul) की शानदार पारियों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन (15 अगस्त) के अंत तक पहली पारी मे 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं। पहले दिन के अंत पर देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत नाबाद पवेलियन लौटे। बारिश के खलल के चलते पहले दिन सिर्फ 73 ओवरों का खेल ही संभव हो सका।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम को 47 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। ओपनर यशस्वी जायसवाल (32 रन) दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट होकर पवेलियन लौटे।
इसके बाद उप कप्तान-केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभाला। पडिक्कल राहुल के रिटायर हर्ट होने से पहले दूसरे विकेट के लिए उनके साथ मिलकर 150 रनों की लाजवाब साझेदारी निभाई। हाथ में ऐंठन के चलते राहुल तीसरे सत्र में बल्लेबाजी करने नहीं उतर सके, वह 162 गेंदों में 77 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।
पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला शतक पूरा किया और इसके साथ इतिहास रच दिया। वह पहले भारतीय क्रिकेटर बने, जिन्होंने स्वतंत्रता दिवस के दिन छक्का जड़ने का कारनामा किया।
कप्तान शुभमन गिल के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा, जिन्होंने 28 गेंदों मे 16 रन बनाए।
पडिक्कल 178 गेंदों में 131 रन और पंत 36 गेंदों में 27 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में नाबाद 52 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
श्रीलंका के लिए एकमात्र विकेट स्पिनर प्रभात जयसूर्या के खाते में आया।
टीमें इस प्रकार हैं
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।
Also Read: LIVE Cricket Score