India vs Australia 4th Test Day 5: भारतीय क्रिकेट टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन लंच के समय तक 26.1 ओवर में 33 रन पर 3 विकेट गवा दिए हैं। भारत को जीत के लिए अभी भी 307 रनों की दरकार है। पहले सत्र के अंत पर यशस्वी जायसवाल 14 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही, कप्तान रोहित शर्मा (9), केएल राहुल (0) औऱ विराट कोहली (5) फ्लॉप हुए। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले सत्र में कप्तान पैट कमिंस ने 2 विकेट औऱ मिचेल स्टार्क ने 1 विकेट लिया है। एक समय भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 25 रन था, लेकिन 8 रन के अंदर 3 विकेट गिर गए। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में 234 रनों पर ऑलआउट हुई और 105 रन की बढ़त के चलते भारत को जीत के लिए 340 रनों का लक्ष्य दिया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में मार्नस लाबुशेन ने 70 विकेट, पैट कमिंस ने 41 रन और नाथन लियोन ने 41 रन की पारी खेली। 

भारत के लिए गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 57 रन देकर 5 विकेट अपने खाते में डाले। मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट और रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट हासिल किया। 

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 474 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत का स्कोर 369 रन रहा था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार