India vs Australia 3rd Test Day 3 Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में तीसरे दिन के अंत तक पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम मेजबान से पहली पारी में अभी भी 394 रन पीछे है। केएल राहुल 33 रन औक कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले नाबाद पवेलियन लौटे। 

Advertisement

बारिश के कारण तीसरे दिन 6 बार खेल रोका गया और अंत में खराब रोशनी के चलते अंपायरों ने दिना का खेल खत्म करने का फैसला किया। 

Advertisement

पहली पारी में भारतीय टीम की शुरूआत खराब बहुत खराब रही और यशस्वी जायसवाल (4), शुभमन गिल (1), विराट कोहली (3) और ऋषभ पंत (9) सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौटे। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में अभी तक मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट, कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने 1-1 विकेट लिया है।

इससे पहले तीसरे दिन 7 विकेट के नुकसान पर 405 रनों से आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 445 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए ट्रैविस हेड ने सीरीज का लगातार दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने 160 गेंदों में 18 चौकों की मदद से 151 रन की पारी खेली। वहीं स्टीव स्मिथ ने भी फॉर्म में वापसी की और 535 दिन बाद अपना पहला शतक लगाया। स्मिथ ने 190 गेंदों में 101 रन बनाए, जिसमें 12 चौके जड़े।

इसके अलावा एलेक्स कैरी ने 88 गेंदों में 7 चौकों औऱ 2 छक्कों की बदौलत 70 रन की तूफानी पारी खेली।  

Advertisement

भारत के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 76 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट, आकाश दीप और नीतीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

बता दें बारिश के चलते इस टेस्ट मैच के पहले दिन सिर्फ 13.2 ओवर का खेल ही हुआ था।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार