India vs South Africa 2nd Test Day 5: भारतीय क्रिकेट टीम ने गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन के खेल में चायकाल तक 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए। भारतीय टीम को अभी जीत के लिए 459 रन की दरकार है और साउथ अफ्रीका की टीम 5 विकेट दूर है। 

Advertisement

2 विकेट के नुकसान पर 27 रन से आगे बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की पांचवें दिन शुरूआत खराब रही और कुलदीप यादव (5), ध्रुव जुरेल (5) और कप्तान ऋषभ पंत (13) के रूप में तीन झटके लगे। 

Advertisement

पहले सत्र के अंत पर साईं  सुदर्शन 138 गेंदों में 14 रन और रविंद्र जडेजा 40 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहे।

साउथ अफ्रीका के लिए अभी तक दूसरी पारी में साइमन हार्मर ने 4 विकेट और मार्को यान्सेन ने 1 विकेट लिया है। 

बता दे कि इससे पहले साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी 5 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाकर घोषित कर दी थी और पहली पारी में मिली 288 रन की विशाल बढ़त के चलते भारत के सामने 549 रन का विशाल लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में भारत ने दूसरी पारी में केएल राहुल (6) और यशस्वी जायसवाल (13) का विकेट सस्ते में गवाया। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मुकाबले में 489 रन का स्कोर बनाया था। जिसके जवाब में भारतीय टीम 201 रन पर ही सिमट गई थी। 

टीमें इस प्रकार हैं

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेट कीपर), मार्को यान्सेन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार