India A vs England Lions: इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ग्राउंड ए में खेले जा रहे दूसरे चार दिवसीय मुकाबले में पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ए ने पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 150 रन बना लिए हैं। पहली पारी में मेजबान टीम सिर्फ 2 रन पीछे है। 

 
Advertisement

पहले दिन के अंत पर देवदत्त पडिक्कल औऱ कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन नाबाद पवेलियन लौटे। पडिक्कल ने 96 गेंदों में नाबाद 92 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 15 चौके जड़े। पडिक्कल ने अपनी पारी में 60 रन सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए ही बनाए। वहीं ईश्वरन ने 96 गेंदों में 6 चौकों की मदद से नाबाद 53 रन बनाए। 

Advertisement

इससे पहले टॉस जीतकर  बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड लायंस की टीम 52.4 ओवर में 152 रनों पर ढेर हो गई थी। ओलिवर प्राइस ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए, इसके अलावा ब्रायडन कारसे ने 31 रन की पारी खेली। टीम के साथ खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

इंडिया ए के लिए आकाश दीप ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।  इसके अलावा यश दयाल और वॉशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट, सौरभ कुमार और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

बता दें कि दोनों टीमों के बीच हुआ पहला मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था। 

टीमें (प्लेइंग इलेवन)

Advertisement

इंग्लैंड लायंस: कीटन जेनिंग्स, एलेक्स लीज़, जोश बोहनोन (कप्तान), ओलिवर प्राइस, जेम्स रेव, डैन मूसली, ओलिवर रॉबिन्सन (विकेटकीपर), ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, टॉम लॉज़, कैलम पार्किंसन।

Also Read: Live Score

भारत: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, यश दयाल।
 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार