तिरुवनंतपुरम, 6 सितम्बर | इंडिया-ए ने यहां ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को पांचवें अनाधिकारिक वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका-ए को 36 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज पर 4-1 से कब्जा किया।

Advertisement

पिछले मैच की तरह इस मैच में भी बारिश ने खलल डाली और मुकाबला घटाकर 20-20 ओवरों का कर दिया गया। मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए जबकि दक्षिण अफ्रीका-ए 168 रनों पर सिमट गई।

 
Advertisement

स्थानीय खिलाड़ी विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को 48 गेंदों में 91 रनों की दमदार पारी खेलने के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। उन्होंने अपनी पारी में सात छक्के और छह चौके जड़े।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया-ए की शुरुआत खराब रही और दो के स्कोर पर टीम ने प्रशांत चोपड़ा (2) के रूप में अपना पहला विकेट खोया।

इसके बाद, अनुभवी शिखर धवन और सैमसन के बीच में 135 रनों की बड़ी साझेदारी हुई। धवन 51 के निजी स्कोर पर आउट हुए। सैमसन भी ज्यादा देर तक नहीं टिके, मेजबान टीम ने उनका विकेट 160 के कुल योग पर खोया।

अंत में कप्तान श्रेयस अय्यर (36) ने शुभमन गिल (10 नाबाद) के साथ मिलकर इंडिया-ए की पारी को 200 के पार पहुंचाया।

Advertisement

मेहमान टीम के लिए बेउरान हैंड्रिक्स और जॉर्ज लिंडे ने दो-दो विकट चटकाए।

जवाब में दक्षिण अफ्रीका-ए की शुरुआत भी खराब रही। मेहमान टीम ने 26 के कुल योग पर ही दो विकेट खो दिए। हालांकि, रीजा हैंड्रिक्स एक छोर पर टिके रहे। हैंड्रिक्स ने 59 रनों का योगदान दिया, उनके अलावा काइल वेरेन ने 44 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई और बल्लेबाज मेजबान टीम की गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाया।

इंडिया-ए की ओर से शार्दुल ठाकुर ने तीन, वॉशिंगटन सुंदर ने दो और अन्य चार गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार