बांग्लादेश ए के खिलाफ होने वाले चार-दिवसीय मुकाबलों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में चेतेश्वर पुजारा और उमेश यादव को शामिल किया गया। बंगाल के ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन को टीम का कप्तान बनाया गया है। पुजारा और उमेश को दूसरे चार- दिवसीय के लिए टीम में जगह मिली है। 

Advertisement

टेस्ट सीरीज के लिए बैकअप विकेटकीपर के तौर पर चुने गए केएल भरत भी इंडिया ए टीम हिस्सा हैं। पहला चार- दिवसीय मैच 29 नवंबर से 2 दिसंबर और दूसरा मैच 6 से 9 दिसंबर तक खेला जाएगा। 

Advertisement

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद केरल के रोहन कुन्नुमल को पहली बार इंडिया ए टीम में मौका मिला है। 24 साल के कुन्नुमल ने 9 फर्स्ट क्लास पारियों में 4 शतक जड़े हैं।युवा यश ढुल और यशस्वी जायसवाल भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। दोनों ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। 

पहले चार-दिवसीय मैच के लिए भारतीय टीम

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), रोहन कुन्नुमल, यशस्वी जायसवाल, यश ढुल, सरफराज खान, तिलक वर्मा, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), सौरभ कुमार, राहुल चाहर, जयंत यादव, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, अतित सेठ

दूसरे चार-दिवसीय मैच के लिए भारतीय टीम

Advertisement

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), रोहन कुन्नुमल, यशस्वी जायसवाल, यश ढुल, सरफराज खान, तिलक वर्मा, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), सौरभ कुमार, राहुल चाहर, जयंत यादव, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, अतीत सेठ, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव , केएस भरत (विकेटकीपर )
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार