मैसुरु, 15 फरवरी | मयंक मारकंडे (31/5) के शानदार गेंदबाजी के दम पर इंडिया-ए ने यहां खेले गए दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को इंग्लैंड लायंस को पारी और 68 रनों से हरा दिया। इंडिया-ए ने इसके साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। इंडिया-ए ने इससे पहले पांच मैचों की वनडे सीरीज भी 4-1 से जीती थी। 

Advertisement

इंडिया-ए ने अपनी पहली पारी में 392 रन बनाए थे और उसने इंग्लैंड लायंस की पहली पारी को 144 रनों पर ढेर कर उसे फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर कर दिया।

Advertisement

मेहमान टीम ने फॉलोऑन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में तीसरे दिन बिना किसी नुकसान के 24 रनों से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 53.3 ओवरों में 180 रनों पर ढेर हो गई। 

इंग्लैंड लायंस के लिए बेन डकेट ने सर्वाधिक 50, लेविस जॉर्जी ने 44, कप्तान सेम बिलिंग्स ने 20 और सेम हैन ने 15 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज दहाई तक भी नहीं पहुंच सके। 

इंडिया-ए की ओर से मारकंडे के पांच विकेटों के अलावा जलज सक्सेना ने दो और नवदीप सैनी, शाहबाज नदीम तथा वरुण एरॉन ने एक-एक विकेट लिए। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार