बेंगलुरु, 7 मार्च| रविचंद्रन अश्विन (6-41) की शानदार गेंदबाजी के दम भारत ने एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को मेहमान आस्ट्रेलिया को 75 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है। आस्ट्रेलिया को चौथी पारी में जीत के लिए 188 रनों की जरूरत थी। मेहमान टीम अश्विन की फिरकी में फंस गई और 35.4 ओवरों में 112 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।  पूरा स्कोरकार्ड

नाथन लॉयन के आठ विकेटों के दम पर आस्ट्रेलिया ने मेजबान टीम को पहली पारी में 189 रनों पर ढेर कर दिया था। इसके बाद मेहमान टीम ने शॉन मार्श के 66 और मैट रेन शॉ के 60 रनों के दम पर अपनी पहली पारी में 276 रन बनाते हुए 87 रनों की बढ़त ले ली थी।  

Advertisement

भारत ने अपनी दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा (92) और अजिंक्य रहाणे (52) के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई 118 रनों की साझेदारी के अलावा लोकेश राहुल के 51 रनों के दम पर अपनी दूसरी पारी में 274 रन बनाते हुए आस्ट्रेलिया को 188 रनों का लक्ष्य दिया था। राहुल ने पहली पारी में भी 90 रन बनाए थे।  दूसरी पारी में आस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक 24 रन पीटर हैंड्सकॉम्ब ने बनाए। कप्तान के तौर पर विराट कोहली का एक और बड़ा करिश्मा, ऐसा करने वाले तीसरे कप्तान बने

 
Advertisement

चौथी दिन की शुरुआत भारत ने अपने सोमवार के स्कोर चार विकेट पर 213 रनों के साथ की। वह चौथे दिन अपने खाते में 61 रन ही जोड़ पाई और भोजनकाल तक ऑल आउट हो गई। 
दिन के दूसरे सत्र से आस्ट्रेलिया ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया। ईशांत शर्मा ने 22 के कुल स्कोर पर रेनशॉ को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद भारतीय गेंदबाज रुके नहीं। चायकाल तक आस्ट्रेलिया ने अपने छह विकेट 101 के कुल स्कोर पर गंवा दिए थे, जिसमें तीन विकेट अश्विन ने और दो विकेट उमेश यादव ने लिए। 

दिन के तीसरे सत्र में मिशेल स्टार्क को क्लीन बोल्ड कर अश्विन ने आस्ट्रेलिया को सातवां झटका दिया। जडेजा ने स्टीव ओकीफ को आउट कर भारत को आठवीं सफलता दिलाई। हैंड्सकॉम्ब अश्विन का शिकार बने, इसी ओवर में एक गेंद बाद अश्विन ने नाथन लॉयन (2) को आउट कर भारत को जीत दिलाई। पुणे में खेले गए पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया ने भारत को 333 रनों से करारी शिकस्त देते हुए श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली थी, लेकिन भारत ने यह मैच जीत श्रृंखला में वापसी कर ली है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार