भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार (2 फरवरी) को एंटीगुआ में खेले गए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 96 रनों से रौंद दिया। इसके साथ ही भारत ने लगातार चार बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है। फाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से पांच फरवरी को होगा।  

Advertisement

बता दें कि भारत के नाम सबसे ज्यादा बार अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड है। इससे पहले भारतीय टीम 2000, 2006, 2008, 2012, 2016, 2018 और 2020 फाइनल में पहुंची थी। भारत ने सबसे ज्यादा 4 बार (2000, 2008, 2012 और 2018) खिताब पर कब्जा किया है।

यश धुल और शेख रशीद की विशाल साझेदारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और 37 रन के कुल स्कोर पर अंगक्रिश रघुवंशी और हरनूर सिंह की ओपनिंग जोड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गई।  इसके बाद  धुल और रशीद ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 204 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। 

कप्तान धुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 110 गेंदों में 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से 110 रनों की पारी खेली। वहीं रशीद ने 108 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 94 रन बनाए। आखिरी ओवर में दिनेश बाना के 4 गेंदों में 20 रनों की बदौलत भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाए। 

गेंदबाजों ने बरपाया कहर

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 41.5 ओवरों में 194 रनों पर ऑलआउट हो गई। लॉकलैन शॉ ने सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोरी मिलर ने 38 और कैंपबेल केल्लावे ने 30 रन का योगदान दिया। 

भारत के लिए गेंदबाजी में विक्की ओस्तवाल ने तीन विकेट झटके।  निशांत सिंधु और रवि कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए। कौशल तांबे और अंगक्रिश रघुवंशी के खाते में भी 1-1 विकेट आया। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार