हैदराबाद, 13 फरवरी (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 208 रनों से हरा दिया। भारतीय टीम ने मैच के पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को बांग्लादेश की दूसरी पारी 250 के स्कोर पर समेट दी।

Advertisement

बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी में महमुदुल्ला ने सबसे अधिक 64 रन बनाए। इसके अलावा, कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक मैदान पर टिक नहीं पाया। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने चार-चार विकेट लिए, जबकि इशांत शर्मा को दो सफलताएं हासिल हुई। 

Advertisement

भारत ने रविवार को अपनी दूसरी पारी चार विकेट गंवाकर 159 रनों पर घोषित कर बांग्लादेश को 459 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे मेहमान टीम हासिल नहीं कर पाई और 250 रनों पर ही सिमट गई। 

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी छह विकेट के नुकसान के साथ 687 रनों पर घोषित की थी और बांग्लादेश की पहली पारी 388 रनों पर समाप्त कर दी थी।  

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार