ईशान किशन (Ishan Kishan) और विराट कोहली (Virat Kohli) की धमाकेदार पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार (10 दिसंबर) को खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में बांग्लादेश को 227 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। रनों के लिहाज से यह भारत की इस फॉर्मेट में तीसरी सबसे बड़ी जीत है। हालांकि बांग्लादेश ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। भारत के 409 रन के विशाल स्कोर के जवाब में बांग्लादेश की टीम 34 ओवरों में 180 रन ही बना सकी। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

बांग्लादेश की पूरी टीम ने मिलकर ईशान किशन के व्यक्तिगत स्कोर से भी 28 रन कम बनाए।

Advertisement

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम को 33 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे। मेजबान टीम के लिए शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा 43 रनों की पारी खेली। टीम के 5 बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट, वहीं अक्षर पटेल-उमरान मलिक ने दो-दो, मोहम्मद सिराज0  कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला। 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 409 रन बनाए। किशन ने वनडे इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ते हुए 131 गेंदों में 24 चौकों औऱ 10 छ्क्कों की मदद से 210 रन बनाए। वहीं कोहली ने 91 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 113 रन की पारी खेली। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 290 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 37 रन का योगदान दिया।

बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन, इबादत हुसैन और तस्कीन अहमद ने दो-दो, वहीं मुस्तफिजुर रहमान और मेहदी हसन मिराज ने एक-एक विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार